फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका मेल में महिला यात्री से अभद्रता

Sat, 13 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह दिल्ली से हावड़ा जाने वाली कालका मेल में एक महिला नई दिल्ली से फंफूद जाने को स्लीपर कोच में सवार हुई।
विज्ञापन


ट्रेन गाजियाबाद से आगे निकली तो कोच कंडक्टर टिकट चेक करते हुए महिला के पास पहुंचा। स्लीपर कोच में महिला के बैठने को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

महिला ने टूंडला स्टेशन पर तैनात अपने रेलकर्मी रिश्तेदार का भी परिचय दिया, लेकिन कंडक्टर ने उनकी एक न सुनी। महिला यात्री का आरोप लगाया है कि बावजूद इसके टिकट चेक करने के नाम पर कोच कंडेक्टर ने अभद्रता कर दी।

महिला ने टूंडला पर तैनात रिश्तेदार कर्मचारी को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर पहुंचते ही रेल कर्मी रिश्तेदार वहां पहुंच गए।

स्टेशन पर महिला के रिश्तेदार व कोच कंडक्टर के बीच जमकर कहासुनी हुई। महिला और कंडक्टर ने रेल अधिकारियों से एक दूसरे की शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें