फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा हादसे में घायल

Thu, 16 Feb 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल हुई महिला दरोगा।
विज्ञापन
मथुरा से मैनपुरी में वीआईपी ड्यूटी पर जा रहीं महिला दारोगा की गाड़ी नगला भाऊ चौराहे के समीप के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह घायल हो गई। दरोगा को प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। सूचना पर महिला दरोगा के परिवारीजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

जनपद मथुरा में डीसीआरबी प्रभारी नरेंद्री सैनी गुरुवार तड़के मथुरा से मैनपुरी में वीआईपी ड्यूटी करने जा रही थी। थाना दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत नगला भाऊ का चौराहे पर ठेल वाले को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महिला दरोगा नरेंद्री सैनी घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दरोगा को प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण ने बताया कि नोएडा निवासी महिला दरोगा नरेंद्री सैनी मथुरा में डीसीआरबी प्रभारी हैं। वह नगला भाऊ के समीप दुर्घटना में घायल हुई है। वह प्राइवेट गाड़ी से मैनपुरी में वीआईपी ड्यूटी करने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें