फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट की अपील करने पर तीन के विरुद्ध एफआईआर

Fri, 24 Feb 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
फेसबुक पर पोस्ट की गई फोटो।
विज्ञापन
फेसबुक पर समाजवादी पार्टी के लिए साइकिल का बटन दबाते हुए ईवीएम की फोटो के साथ वोट अपील की गई थी। इस पर चुनाव आयोग से शिकायत की गई। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

प्रशासनिक कार्य प्रमुख, भाजपा, उ.प्र. लखनऊ कुलदीप पति त्रिपाठी ने इस संबंध में चुनाव आयोग से तीन लोगों कुलदीप, अर्पित और एक अन्य के विरूद्ध शिकायत की थी। शिकायत में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की बात कही। युवकों ने साइकिल का बटन दबाते हुए ईवीएम की फोटो के साथ- कहो दिल से अखिलेश फिर से ... की अपील की थी। फेसबुक पर यह पोस्ट 10 फरवरी को की गई थी। जबकि पहले चरण का मतदान 11 को होना था। जिसकी शिकायत भी आयोग की वेबसाइट पर उसी दिन कर दी थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश प्रकाश के निर्देश पर एसडीएम प्रेमचंद्र ने इस संबंध में कुलदीप, अर्पित व एक अन्य युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।
पोस्ट में ईवीएम पर बने सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल के सामने का बटन दबाते हुए दिखाया गया है। जिसमें सपा प्रत्याशी का नाम भी अंकित है। यह फोटो बूथ नंबर 266 की ईवीएम की है। प्रभारी निरीक्षक सोमपाल सैनी ने बताया कि इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें