फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल

Mon, 20 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त यूपी 100 की गाड़ी।
विज्ञापन
बाइक सवार युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणोें ने कठफोरी के समीप नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस वाहनों को छोड़कर भाग खड़ी हुई। लोगों ने पुलिस के वाहनों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव के दौरान प्राइवेट वाहन भी क्षतिग्रस्‍त हो गए। कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बल प्रयोग कर आक्रोशित लोगों को खदेड़ दिया। इसके बाद शव हाईवे से हटाया गया। पथराव में एक होमगार्ड घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं पहने थे।
विज्ञापन

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव गडि़या जैन निवासी महावीर कुमार पुत्र राजाराम अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से सिरसागंज से गांव जा रहा था। महावीर बाइक पर पीछे बैठा था। कठफोरी के समीप बने कट से बाइक निकालते समय तेजगति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक असंतुलित हो गई और बाइक पर पीछे बैठा महावीर सड़क पर गिर गया। तभी तेजगति से आ रहा ट्रक महावीर पर चढ़ गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर यूपी 100 के साथ हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाकर शव को उठाने का प्रयास करती इससे पूर्व आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस सरकारी वाहनों को छोड़कर भाग खड़ी हुई।
पथराव के दौरान पेट्रोलिंग जीप में तैनात होमगार्ड रामनिवास के सिर में ईंट लग गई। जबकि होमगार्ड के साथ तैनात चालक राजेंद्र और सिपाही सुशील कुमार के साथ यूपी 100 के सिपाही विजय गौतम, बहादुर सिंह और चालक देवेंद्र भी घायल हो गए। लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस और पुलिस के वाहनों पर पथराव होते ही जाम में फंसे वाहन और उनमें बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वह भी वाहनों से उतर कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग लिए। इस दौरान कई वाहनों के शीशे भी  टूट गए।
विज्ञापन

उधर सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने फोर्स ने बल प्रयोग कर हाईवे जाम कर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने आनन-फानन में शव को हाईवे से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे में महावीर कुमार की मौत की खबर पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया और वह भी जिला अस्पताल आ गए। सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें