फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य की हत्या करने के बाद भी मांग रहे थे फिरौती

Sat, 27 Aug 2016 12:26 AM IST
Amaer Ujala
विज्ञापन
आदित्य की हत्या करने के बाद भी मांग रहे थे फिरौती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दो साल पहले हुई थी आरोपी रोहन से दोस्ती, दबाव बढ़ने पर कम कर दी थी फिरौती की रकम
विज्ञापन

कर्जा चुकाने के लिए बनाई थी अपहरण की योजना

आदित्य मित्तल की हत्या करने के बाद आरोपी रोहन फिरौती में दस करोड़ या तीस किलो सोना की मांग करता रहा। आदित्य के परिवारीजनों की जिद पर रोहन ने किसी अन्य युवक की बात यह कहते हुए बात करा दी कि आदित्य की आवाज इसलिए बदली हुई है क्योंकि उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया है। ज्यादा सवाल जवाब होने पर रोहन ने फिरौती की रकम कम करना शुरू कर दिया। दबाव बढ़ता देख आरोपी ने दस करोड़ की फिरौती को कम कर दस लाख तक कर दिया था।  
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी रोहन सिंघल और आदित्य मित्तल के बीच दोस्ती दो साल पूर्व हुई थी। रोहन पर कर्जा होने के कारण उसने अपने भाई पवन सिंघल, अर्जुन बिज पुत्र ओमकार बिज के साथ आदित्य के अपहरण की योजना बनाई थी। इस योजना में कर्मयोगी अपार्टमेंट का निर्माण कार्य का ठेका लेने वाले राज मिस्त्री पवन कुमार निवासी गढ़ी हंसराम के साथ बैंदी निवासी मुकेश और जसराना थाना क्षेत्र के गांव मढ़ी निवासी गोपाल को शामिल किया गया था। रोहन ने मुकेश को टूंडला में एक मकान दिलाने के साथ ही मुकेश और गोपाल को दस-दस लाख रुपये देने की बात कही थी। इस योजना को करीब दो माह पूर्व बनाया गया था। रोहन ने फर्जी आईडी पर एक सिम जारी कराने के साथ ही मोबाइल फोन में वॉयस चेंजर भी लगवा लिया था। इससे हर बार आवाज बदलकर बात करता रहा।
विज्ञापन


रकम लूटने के लिए बनाई थी योजना
पुलिस अधिकारियों की माने तो रोहन ने फिरौती की रकम को लूटने के लिए भी तैयारी कर ली थी। जब पीड़ित परिवारीजनों ने एक हाथ रकम दूसरे हाथ आदित्य को देने की बात कही, तो रोहन ने हां तो कर दी, लेकिन उसके पास आदित्य जिंदा नहीं था। इसलिए उसने यह प्लानिंग तैयार की जैसे ही आदित्य के परिवारीजन घर से फिरौती की रकम लेकर निकलेंगे, तभी उनको लूट लिया जाएगा। इसकी जानकारी किसी तरह से पुलिस को लग गई। इस पर पुलिस ने आदित्य के घर के बाहर सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात भी कर दिया। लेकिन आदित्य के परिवारीजनों से फिरौती की रकम लूटी जाती। इससे पूर्व पुलिस ने रोहन और पवन को गिरफ्तार कर लिया।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सर्कुलर रोड निवासी उद्योगपति प्रदीप मित्तल पुत्र शांतिलाल मित्तल की तहरीर पर टूंडला पुलिस ने 24 अगस्त को रोहन सिंघल, पवन सिंघल पुत्र ललित मोहन सिंघल निवासी गणेश नगर व अर्जुन बिज पुत्र ओमकार नाथ बिज निवासी गणेशनगर थाना उत्तर और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


यह माल हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से आदित्य मित्तल की हीरे की अंगूठी, घटना के दौरान प्रयोग की गई रिवाल्वर और दो कारों को बरामद किया गया है। एसएसपी ने कहा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। आरोपी भेजे के आरोपी रोहन सिंघल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें