फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायफल सफाई के दौरान चली गोली,राशन विक्रेता की मौत

विज्ञापन
shoot - फोटो : dumi pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के नगला भाऊ में रायफल सफाई के दौरान गोली चलने से राशन डीलर लहूलुहान हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नगला भाऊ निवासी संजीव (40) राशन की दुकान संचालित करते हैं। सोमवार को सुबह वह लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण रायफल जमा कराने के उद्देश्य से सुबह सफाई कर रहे थे। सफाई किए जाने के दौरान अचानक चली गोली सीधे संजीव के लग गई।

फायरिंग की आवाज को सुनकर घर से बाहर उनकी पत्नी सुधा यादव दौड़ी तभी वो लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। परिजन उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संजीव की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। संजीव की पत्नी सुधा यादव, बेटी निशू और बेटा बालाजी यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ थाना दक्षिण सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लाइसेंसी रायफल को साफ करने के दौरान गोली लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें