सिरसागज। थाना सिरसागंज में ड्यूटी कर लौट रहे सिपाही से बदमाशों ने दस हजार रुपया की नकदी लूट ली। मोबाइल छीनने की कोशिश की विरोध पर गोली मार दी और फरार हो गए। घायल सिपाही आगरा में किसी प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहा है। थाना पुलिस इस मामले में कुछ खुलकर बताने से बच रही है। कन्नौैज जिले के छिबरामऊ के बिशुनगढ़ थाना के बहादुरपुर निवासी यादवेंद्र कुमार थाना सिरसागंज में पीआरबी पर तैनात है।
बुधवार देर रात डयूटी खत्म करके बाइक से ससुराल दिहुली जा रहा था। बाबा की शाला पुलिस चौकी के पास पहुंचा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। एक बदमाश ने जेब की तलाशी ली और दस हजार की नकदी निकाल ली। दूसरे ने मोबाइल को छीनने की कोशिश की सिपाही ने विरोध किया तो गोली मार दी जो सिपाही के पैर में लग गई इसके बार आरोपी फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने यादुवेंद्र को आगरा स्थित किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सिरसागंज सुनील कुमार तोमर ने कहा अभी घायल सिपाही का इलाज चल रहा है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।
सिरसागंज क्षेत्र में यादवेंदु नामक सिपाही के गोली मारने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है।
राजेश कुमार, एसपी ग्रामीण