फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रीचार्ज के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
मक्खनपुर पुलिस द्वारा मोबाइल रिचार्ज के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला पकडा गया लाल घेरे में - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से कई कंपनियों के मोबाइल रिचार्ज कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले युवक को थाना मक्खनुपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन


थाना व कसबा मक्खनपुर के निवासी फैजल खान ने 23 अक्तूबर 2018 को शिकायत की थी एक-डी मोबाइल एप्लीकेशन से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल रीचार्ज करने के नाम पर लाखों रुपया की ठगी कर चुका है। अलीगढ़ के कसबा छर्रा के मोहल्ला सुनारान का निवासी रोहित दुआ उर्फ कन्हैया दुकानदारों को ज्यादा कमीशन का झांसा देकर लाखों रुपया की ठगी करता है। थाना मक्खनपुर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ 420 के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। साइबर सेल के प्रवीन कुमार के माध्यम से टीम इसको पकड़ने में जुटी थी।


थाना प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर मोहम्मद सलीम खान, उप निरीक्षक अभय सिसोदिया, साइबर सेल के आरक्षी प्रवीन कुमार, अविनेश कुमार, नजबुल हसन व हरीश कुमार को साथ लेकर टूंडला के स्टेशन रोड पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस टीम ने लाखों की ठगी करने के आरोपी रोहित को गिरफ्तार कियएसएचओ मक्खनपुर मोहम्मद सलीम ने कहा कि वह दुकानदारों को ज्यादा कमीशन देने के चक्कर में फंसा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें