फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने को रात में गश्त करेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने को रात में गश्त करेंगे अफसर
विज्ञापन

- पुलिस की तरह रात में गश्त कर बिजली चोरी रोकने की विद्युत विभाग बना रहा प्लानिंग
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। अब बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी रात में गली-मोहल्लों में गश्त करेंगे। कटिया डालकर अथवा बिना कनेक्शन बिजली का प्रयोग करने वालों की वीडियोग्राफी करा एफआईआर दर्ज कराई जाएंगी।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जनता को रोस्टरिंग के मुताबिक बिजली देने और चोरी रोकने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। प्रथम चरण में शासन द्वारा सर्वदा योजना लागू की गई। इसमें बिजली चोरी करने वालों को अंतिम मौका दिया गया। योजना 15 जून को समाप्त होगी। वहीं दूसरी ओर शासन ने प्रदेश में बिजली थाने खुलवाने की कवायद शुरू की है। प्रत्येक जनपद में विद्युत विभाग को अपना अलग थाना होगा। इसमें बिजली चोरी एवं बकायेदारों के सीधे एफआईआर दर्ज होंगी। वहीं अब विद्युत विभाग बिजली चोरी रोकने को पुलिस विभाग की तरह रात में गश्त करने की योजना बनाई जा रही है। गश्त की जिम्मेदारी विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, अवर अभियंताओं की होगी। रात में ऐसे क्षेत्रों में गश्त होगी जहां, लाइन लॉस अधिक है।
विज्ञापन


बाक्स--
रात में गश्त के दौरान सुरक्षा को लेकर अफसर चिंतित
विद्युत विभाग द्वारा एक ओर बिजली चोरी रोकने के लिए रात में गश्त करने की योजना बनाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर विभाग के अफसर सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि दिन में चेकिंग के समय आए दिन टीमों के साथ अभद्रता और मारपीट होती है। थानों में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन


जनपद में बिजली चोरी रोकने को लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अत: विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने को टीमों द्वारा रात में गश्त की जाएगी। गश्त के दौरान बिजली चोरी करने वालों की वीडियोग्राफी करा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
वाई.पी. सिंह
अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें