फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट करने वाले सात खाद्य विक्रेताओं पर मुकद्मा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अक्तूबर और नवंबर माह में लिए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट फेल आने के बाद सात विक्रेताओं पर कानूनी शिकंजा कसा है। टीम ने मिलावट करने वाले विक्रे ताओं के खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई से विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि हिमांयूपुर निवासी नीरज गुप्ता के वाटर प्लांट से पानी का नमूना लिया, जो मानकों के विपरीत पाया गया। इधर, जाफराबाद निवासी हितेंद्र सिंह के मिश्रित दूध की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं मिली। सोनू उर्फ सतमोला एवं दीपक उर्फ भूरे नसीरपुर शिकोहाबाद से छापेमारी के दौरान दूध बनाने का अपमिश्रक पकड़ा। यहां से लिए चार नमूने जांच में फेल हो गए हैं। इनके खिलाफ चार मुकदमा दर्ज किए गए हैं।
एटा रोड शिकोहाबाद निवासी राजू पर मिलावट और बिना पंजीकरण के लाइसेंस के कारोबार करने का मुकमा दर्ज किया है। अनिल कुमार निवासी आसफाबाद से लिया गए मिल्क केक के नमूने में भी मिलावट होने की पुष्टी प्रयोगशाला ने की है। झील की पुलिया निवासी सुनील प्रताप के मिल्क केक में भी मिलावट की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए लगातार छापामार अभियान चलाया जा रहा है। विक्रेताओं से लिए गए नमूनों में मिलावट होने पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें