फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध, पुलिस ने काम रुकवाया

विज्ञापन
नगला रामा बाईपास चौराहे पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के बाद लगी लोगों की भीड़ एवं पहुंची पु? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। जसराना के नगला रामा बाईपास चौराहे पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद हो गया। दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। हंगामा एवं विवाद की सूचना पर थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव नगला तुला के प्रधान छोटेलाल जसराना के नगला रामा बाईपास चौराहे पर मौजूद जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी नगला पीपल, नगला कलू, नगला राजे आदि गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की जमीन बताते हुए निर्माण कार्य का विरोध करना शुरु कर दिया। विरोध होने पर विवाद की स्थिति बन गई। कोतवाल गिरीश चंद्र थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों एवं छोटेलाल से बात की। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान छोटेलाल की जमीन दूसरे गाटा संख्या की है। निर्माण कार्य वाली जमीन सरकारी है जिस पर जबरिया कब्जा किया जा रहा है। वहीं प्रधान छोटेलाल ने बताया उसने नगला राजे के ग्रामीणों से जमीन को खरीदा है। नगला कलू के राजीव लोधी ने बताया ग्रामीण जमीन को सरकारी बता रहे हैं। सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य अवैध है। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर शिकायतकर्ता के खिलाफ ही कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा कि छोटेलाल को जमीन की पैमाइश कराने के बाद ही निर्माण कराने को कहा है। बिना पैमाइश कराए निर्माण करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें