फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

89 हजार नकली ढक्कन, 25 हजार क्यूआर कोड, दस हजार रैपर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए नकली शराब को खपाने वाले बड़े अड्डे पर आबकारी विभाग ने थाना रसूलपुर पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। आबकारी टीम ने मौके से 89 हजार से अधिक नकली ढक्कन, क्यूआर कोड सहित बड़ी संख्या में रैपर बरामद किए हैं। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर रामवीर सिंह को सूचना मिली कि थाना रसूलपुर क्षेत्र में नकली शराब तैयार करके सप्लाई किए जाने का काम चल रहा है। आबकारी निरीक्षक रामवीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया एवं टीम ने मिलकर शनिवार की रात छापा मारा। टीम ने रसूलपुर के निवासी महेश गुप्ता के मकान से 89 हजार नकली ढक्कन, 25 हजार के करीब नकली क्यूआर कोड, दस हजार के करीब नकली रैपर, लगभग 25 लीटर ईएनए फाइटर ब्रांड देशी शराब के 51 नकली पौवा बरामद किए हैं।
महेश गुप्ता एवं उसका साथी मुकेश उर्फ भूरा मौके से भागने में सफल हो गया। आबकारी विभाग की टीम ने महेश के पुत्र अरुण को हिरासत में लिया है। आबकारी विभाग ने उक्त तीनों के खिलाफ थाना रसूलपुर में मामला दर्ज कराया है। महेश गुप्ता के साथ सुहागनगर निवासी रघुराज सिंह यादव भी सहयोग करता है। जिला आबकारी अधिकारी अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के चिह्नांकन का काम जिले में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें