फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटला में दो पक्षों में विवाद,मारपीट के बाद जमकर हुआ पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के कस्बा कोटला में रविवार रात को अंडे की ठेल पर शराव पीने को लेकर हुआ मामूली विवाद सोमवार को सुबह उग्र हो गया। दोनों ओर से गाली-गलौज के साथ पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें दो सगे भाई सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा कोटला निवासी मनीष का मोहल्ले के निवासी सौपाली पुत्र रामबबू से रविवार की शाम को अंडे की ठेल पर शराब पीने की मना करने पर विवाद हो गया। एक दूसरे में गाली गलौज के साथ मारपीट कर दी। मामले को लोगों ने शांत करा दिया था। सोमवार को सुबह दोनों पक्षों में एक बार फिर से विवाद हो गया। मारपीट के साथ पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव किए जाने से कस्बा में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटना स्थल पर मामले की जांच पड़ताल की।
मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में विपिन व मनीष पुत्रगण राजू तथा दूसरे पक्ष से सोपाली पुत्र रामबाबू शामिल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि मामूली रूप से दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें दोनों पक्षों की ओर से तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें