फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 सौ मीटर तार काट ले गए चोर, पचास गांवों की बत्ती गुल, इंटेक प्लांट हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत उप संस्थान प्रतापपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात को 22 सौ मीटर की बिजली लाइन (तार) काटकर चोर ले गए। लाइन को साधने के लिए लगाए आठ खंभे टूटने से करीब 50 गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिजली आपूर्ति न होने से मंगलवार रात दो बजे इंटेक प्लांट भी बंद हो गया। जिससे बुधवार शाम को शहर को गंगाजल की आपूर्ति नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 132 केवी विद्युत उपकेंद्र जसराना से 33 एवं 11 केवी विद्युत उपसंस्थान प्रतापपुर के लिए जाने वाली लाइन के लगभग 22 सौ मीटर तार को चोर काटकर ले गए। इससे प्रतापपुर और हाथवंत उपसंस्थान से जुड़े 50 गांवों में अंधेरा हो गया। चोरी की जानकारी होते ही विद्युत निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। घटना के संबंध में उपसंस्थान प्रतापपुर के अवर अभियंता सरदार सिंह ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। विद्युत निगम द्वारा बुधवार को मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।
पूरे दिन बंद रहा इंटेक प्लांट, गंगाजल की आपूर्ति बाधित
फिरोजाबाद। बिजली के तार चोरी होने के साथ ही नंदपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बंद हो गया। जल निगम के सहायक अभियंता दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि तार चोरी होने के कारण प्लांट की आपूर्ति बाधित हो गई है। प्लांट मंगलवार रात करीब एक बजे से बंद है। मंगलवार शाम को जो टंकियां भरी गई थीं। उससे बुधवार सुबह आपूर्ति दी गई। शाम की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। देर रात यदि समय से बिजली नहीं मिल पाती है तो बृहस्पतिवार सुबह की जलापूर्ति भी बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विधायक ने चोरी पर जताई हैरानी
फिरोजाबाद। बिजली की लाइन से इस तरह तार काटकर ले जाने पर विधायक मनीष असीजा ने हैरानी जताई है। उन्होंने मामला संज्ञान में आते ही डीएम चंद्र विजय सिंह और विद्युत अधिकारियों से बात की। विधायक ने कहा कि चोरों को विद्युत निगम की तकनीकी और परिस्थितियों की जानकारी है, तभी इस तरह से चोरी संभव है। इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। उन्होंने एसई ग्रामीण एके वर्मा से तत्काल स्टोर से सामान जारी कराकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य करके आपूर्ति सुचारू कराने के लिए कहा। उन्होंने इस स्थिति से दक्षिणांचल विद्युत निगम के चीफ़ इंजीनियर एसके सिंह आगरा को भी अवगत कराया है। एसएसपी से कहा है कि इस तरह की चोरी के खुलासे के लिए एसओजी की टीम लगाकर मास्टरमाइंड को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें