फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एका पुलिस ने शराब माफिया अनिल उर्फ लीला किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले सिकंदरपुर एका निवासी अनिल कुमार उर्फ लीला उर्फ अवनीश को उसी के आवास से गिरफ्तार कर लिया। मौके से 50 लीटर मिलावटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

थाना एका क्षेत्र के शातिर अपराधी अनिल कुमार उर्फ लीला उर्फ अवनीश पुत्र सुभाषचंद्र निवासी नगला सिकंदर के द्वारा अवैध रूप से जहरीली शराब की बिक्री की जा रही थी। एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ जसराना प्रीती सिंह के साथ थानाध्यक्ष एका वीरेंद्र पाल सिंह ने सिकंदरपुर में स्थित आवास पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान ही उसके मकान से पांच शराब की केन बरामद की है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि यह शराब माफिया है। जिले के टॉपटेन अपराधियों में यह शुमार है। इसकी गिरफ्तारी होने से क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री रुकेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी की संपत्ति जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसओ एका वीरेंद्र पाल, एसएसआई राजवीर सिंह, उप निरीक्षक सुरेश चंद्र, सोमिल राठी सहित थाने का स्टाफ शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें