फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में चोरों ने सात जगह चटकाए ताले

विज्ञापन
जसराना- चोरी की बाद बिखरा पडा सामान - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना के मुस्तफाबाद में चोरों ने मंगलवार की रात को एक साथ कई जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कहीं से सामान तो कहीं से नगदी और आभूषण चुरा ले गए।
विज्ञापन

थाना जसराना के मुस्तफाबाद निवासी रामनरेश पुत्र किताब सिंह की मुस्तफाबाद में मेडिकल स्टोर की दुकान है। चोरों ने शटर तोड़कर दवा औरनगदी चुरा ली। चोरों ने गौरव पुत्र पप्पू के कमरे का ताला तोड़कर चोर दो बक्सों में रखे घरेलू कपडे़ चुरा ले गए। घर के बाहर ही एक कमरे में परचून की दुकान चलाने वाले कमलेश पुत्र साधू सिंह के कमरे का जंगला तोड़कर चोर दुकान में रखी छह हजार रुपये की नगदी और सामान ले गए। वहीं गिरीश चंद्र पुत्र गंगा सिंह की परचून की दुकान से तीन हजार रुपये एवं सामान चुरा लिया। ग्याप्रसाद सविता पुत्र खजांची लाल चोर 4500 रुपये नगद एवं घरेलू सामान चुराकर ले गए। वहीं चोरों ने भोले टेलर की दुकान के शटर को तोड़कर उसमें रखे सिले हुए कपडे़ चुरा लिए। वहीं ताऊ के निधन होने पर उनके घर पर मौजूद विमल कुमार रामखिलाड़ी के घर का दरवाजा एवं कमरा तोड़कर चोरों ने घर में रखे सोने, चांदी के गहनों के साथ अन्य सामान चोरी कर लिया। एक साथ सात जगहों पर हुई चोरी से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों से जानकारी की। चौकी प्रभारी मुस्तफाबाद ने बताया चोरी की घटना हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें