फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार के यहां चोरी के खुलासे को ताबड़तोड़ दबिशें, कई हिरासत में लिये

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मुस्तफाबाद रोड स्थित स्वर्णकार के यहां बीती रात हुई चोरी की घटना के खुलासे को पुलिस दबिश दे रही है। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस को चोरी के मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि पुलिस स्वर्णकार के यहां हुई चोरी का शीघ्र खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

दिनौली गोरवा निवासी आदित्य कुमार जैन मुस्तफाबाद रोड पर मकान बना कर परिवार के साथ रह रहा है। पड़ोसी मकान में उसने किराये पर दुकान लेकर उसमें आभूषण ज्वेलरी की दुकान खोल ली थी। शनिवार रात जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे, तभी रात में एक बजे के करीब चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और उसमें रखी अलमारी ले जाने लगे। शटर तोड़ने की आहट सुन कर आदित्य जाग गए और उन्होंने शोर मचाते हुए चोरों का विरोध किया। चोरों पर छत से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू किया। इस पर चोरों ने तमंचा से फायर कर दिया, जिसमें गोली आदित्य की बांह में लग गई। घटना के बाद चोर दुकान में रखी अलमारी को लेकर भाग गए। चोरी का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने तीन टीमें गठित कीं। उसके बाद से ही थाना पुलिस, एसओजी और सीओ के नेतृत्व में बनाई गई टीमें चोरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। प्रभारी निरीक्षक ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें