फिरोजाबाद। थाना मटसेना के श्यौराम गढ़ी में शुक्रवार को सुबह महिला का शव घर के बाहर पेड़ पर लटका मिला। महिला का शव लटके होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
श्योराम गढ़ी निवासी रूबी (35) पत्नी ब्रजेश कुमार को शव शुक्रवार को सुबह घर के पास स्थित पीपल के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारने के साथ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना विनय कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना विनय कुमार मिश्रा ने बताया महिला का पति बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी सास भी उसी के साथ रहती है। महिला अपने दो बेटों के साथ गांव में रहती थी। उसकी मौत के बारे में जानकारी की जा रही है। महिला का मायका मैनपुरी जिला के थाना घिरोर के गांव नगला दया में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मायका पक्ष ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया प्रारंभ करा दी है।