फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चुराने के शक में सुभाष तिराहे पर युवक को पीटा

विज्ञापन
सुभाष तिराहे पर मोबाइल चोरी के शक में युवक की पिटाई करते लोग - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुभाष तिराहे पर मोबाइल चोरी के शक में एक ऑटो सवार युवक की पिटाई कर दी। वहां तैनात सिपाही युवक को साथ ले गए। ऑटो पर सवार तीन-चार युवक बृहस्पतिवार दोपहर सुभाष तिराहे पर उतरे। एक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। तभी वहां तैनात पुलिस कर्मी पहुंच गए और पिटाई का कारण पूछा तो पीटने वालों का कहना था कि इसने मोबाइल चोरी किया था। पुलिस कर्मी उसे सुभाष तिराहे के पास चौकी पर ले गए। कार्यवाहक थाना उत्तर प्रभारी व एसएसआई नरेंद्र शर्मा ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलेगी तो जांच कराके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें