फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़-अजमेरी गेट क्षेत्र में बिजली विभाग का चेकिंग अभियान,24 के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आसफाबाद बिजलीघर पर तैनात एसडीओ खालिद अजीज एवं विजिलेंस की टीम ने अजमेरी गेट एवं रामगढ़ फीडर वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध कटिया कनेक्शनों को काटा। साथ ही बिजली चोरी करने पर 24 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना रामगढ़ में तहरीर दी है। आसफाबाद फीडर के उपखंड अधिकारी खालिद अजीज, जेई अभिषेक कुमार के साथ विजिलेंस की टीम ने बृहस्पतिवार को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र अजमेरी गेट एवं रामगढ़ फीडर से जुड़े मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम ने अवैध कटिया कनेक्शन डालने वाली केबिलों को उतरवा दिया। कइयों ने तो खुद की केबिलों को उतार लिया। एसडीओ खालिद अजीज ने बताया कि इस दौरान कई कनेक्शनों को काटा गया। जबकि बिजली चोरी करने वाले 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी ने कहा कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें