फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में ट्रैक्टर नहीं मिलने पर महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी(फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र के गांव भगीपुर में दहेज में ट्रैक्टर की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। मृतका के पिता ने बेटी के पति सहित आठ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। थाना फरिहा के पथरउआ निवासी लाखन सिंह ने अपनी बेटी मीरा देवी (20) की शादी फरवरी 2020 में भगीपुर निवासी सोनू पुत्र पप्पू के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में ट्रैक्टर की मांग करते रहे।
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने के कारण उसे आए दिन परेशान करते थे। गत दिवस पति, सास, ससुर व अन्य लोगों ने मीरा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी के फंदे पर लटका दिया था। जानकारी होने के बाद वह भगीपुर पहुंचे, लेकिन तब तक ससुरालीजन फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार व सीओ देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें