फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर दो भाई एवं बहनों के साथ मारपीट, घायलों को उपचार को लाए जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं को उनके पति द्वारा दहेज की खातिर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिलाओं को उनके भाइयों के साथ मारापीटा। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। पीड़ितों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ ने कहा कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। थाना नारखी के शाहपुर निवासी प्रवीन कुमार (24) पुत्र विशंभर दयाल एवं उसकी बहन शिकोहाबाद के मोहम्मदमाह निवासी प्रवेश पत्नी अरुण कुमार को घायलावस्था में उपचार के लिए सोमवार को देर शाम जिला अस्पताल लाए। प्रवेश का आरोप है कि दहेज की खातिर उसके ससुरालीजन परेशान करते हैं।
विज्ञापन

ससुरालीजन दहेज में चार पहिया गाड़ी की डिमांड करते हैं। मांग पूरी नहीं होने के कारण उन्होंने मारपीट करके घायल कर दिया। मारपीट किए जाने की जानकारी होने पर भाई प्रवीन कुमार पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। घायलों का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया है। थाना नसीरपुर के पोखरा हरिहा निवासी मोहिनी (21) पत्नी श्यामकेश उर्फ सूरज का आरोप है कि उसका पति दहेज की खातिर आए दिन मारपीट करता है। दो दिन पूर्व उसने डंडों से पिटाई की थी। इसकी शिकायत मायका पक्ष से की थी। शिकायत किए जाने पर भाई चंद्र प्रकाश जब बहन को लेने के लिए पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। पीड़ित थाना नसीरपुर पुलिस की मदद से बहन को घर लेकर आया है। घायल मोहिनी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाए हैं। मोहिनी का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की खातिर परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें