फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज के गांव चंदपुरा में श्रमिक नीम के पेड़ पर गमछे से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। श्रमिक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थाना सिरसागंज के चंदपुरा निवासी कौशलेंद्र (37) पुत्र ईश्वर दयाल मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मंगलवार को भी वह काम करने के लिए गया था। शाम को घर लौटने के बाद वह फिर से कहीं लापता हो गया। सुबह देखा तो उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका हुआ था। फांसी का फंदा खुद के गमछे से बना लिया था।
शव को लटका देख ग्रामीण हैरान रह गए। उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी। उसको तत्काल उतारकर डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कौशलेंद्र की मौत की सूचना पाकर एसएसआई सिरसागंज हरीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेजा है। मृतक के तीन बेटा है, एसएसआई सिरसागंज हरीश कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। बुधवार को सुबह गांव के बाहर स्थित नीम के पेड़ पर लटका मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।