बेटे द्वारा फांसी लगाने की घटना के बाद पिता की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में उपचार कराते पर?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना क्षेत्र के गांव घुड़िया टीकुर में चाऊमीन चिक्रेता ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घुड़िया टीकुर निवासी विमल कुमार (21) पुत्र सुरेशचंद्र चाऊमीन का ठेल लगाता था। बुधवार शाम वह चाऊमीन की ठेल लगाने के बाद घर आया। इसके बाद वह खाना खाने के बाद सोने की बात कहकर घर की छत पर चला गया।
देर रात घर की छत पर सोने गए परिजनों को विमल नहीं मिला तो उसकी तलाश की गई। इस पर विमल का शव एक कमरे में नीचे लोहे की कुंडे पर दुपट्टा से फांसी का फंदे पर झूल रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने विमल को फंदे से उतारा और चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम ने कहा कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।
बेटे की मौत पर पिता ने खाया कीटनाशक, हालत बिगड़ी
फिरोजाबाद/सिरसागंज। विमल की मौत के बाद सदमे मे आए पिता सुरेशचंद्र ने कीटनाशक दवा पर ली। जानकारी पर परिजन सुरेशचंद्र को आनन-फानन में सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। विमल के छोटे भाई गोपाल ने कहा कि भाई के आत्महत्या कर लेने के कारण पिता ने कीटनाशक दवा पी ली थी।