फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े मोबाइल लुटेंरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बंबा चौराहे से दो मोबाइल लूटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटा गया एक मोबाइल भी बरामद किया है। उन्होंने मोबाइल लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। थाना उत्तर प्रभारी नीरज मिश्रा, एसआई अनिल कुमार के साथ मंगलवार को देर रात कोटला रोड स्थित बंबा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। वाहनों की चेकिंग किए जाने के दौरान दो युवक पुलिस को देखते ही मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम थाना उत्तर के मोहल्ला संतोष नगर निवासी शिवम पुत्र लालू एवं आकाश पुत्र जयमोहन बताए हैं। एसओ उत्तर नीरज मिश्रा का कहना है कि दोनों मोबाइल लुटेरे हैं। इनके द्वारा जलेसर रोड सहित कई स्थानों पर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया है। इनकी गिरफ्तारी से मोबाइल लूट की घटनाएं रुकेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें