फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसपुर में राजेंद्र सिंह की हत्या का मामला डीजीपी तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। थाना एका क्षेत्र में एक माह पूर्व हत्या के मामले में पीड़ित ने आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से तहरीर लिए बिना ही मनमाने ढंग से रिपोर्ट दर्ज किए जाने की शिकायत की है। अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और पीड़ित को न्याय दिलाने की पहल की है। थाना एका के गोसपुर निवासी कालीचरण ने कहा कि उसका गांव के महेशचंद्र पक्ष से विवाद हो गया था। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इस पर पीड़ित महेशचंद्र 21 मई को थाने गए थे। आरोप है कि विपक्षियों ने 21 एवं 22 मई की रात्रि को मेरे भाई राजेंद्र सिंह पुत्र निहाल सिंह की हत्या कर शव पीछे नीम के पेड़ पर लटका दिया है।
विज्ञापन

मामले में महेशचंद्र पुत्र अनोखेलाल, राधाकिशन पुत्र महेशचंद्र, कमलेश उर्फ बॉबी एवं राजन पुत्र शिवराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कालीचरण ने समाजसेवी नूतन ठाकुर एवं आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पत्र भेजने के साथ वीडियो भेजा था। पीड़ित कालीचरण का कहना है कि थाना पुलिस ने मेरी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न मेरे द्वारा तहरीर पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद पुलिस ने मनमाने ढंग से मुकदमा दर्ज कर लिया है। कालीचरण की शिकायत को आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराए जाने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें