फिरोजाबाद/नारखी। आगरा के टेढ़ी बगिया क्षेत्र में टेंपो पलटने से फिरोजाबाद निवासी एक युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। थाना नारखी के हुसैनपुर निवासी विनोद कुमार (35) पुत्र बाबू सिंह आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित किसी फैक्टरी में काम करता था। लॉकडाउन में वह गांव में आ गया था।
रविवार को काम करने के लिए वह टेंपो में सवार होकर आगरा जा रहा था। टेढ़ी बगिया के निकट टेंपो में दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विनोद कुमार घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने विनोद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में विनोद को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई। विनोद की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया।