फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मतपुर पथवारी माता मंदिर की मूर्तियां की खंडित

विज्ञापन
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के नगला हिम्मतपुर में पथवारी माता मंदिर की अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ी गई प्र? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ के नगला हिम्मत स्थित प्राचीन पथवारी माता मंदिर के मूर्तियों को किसी ने उठाकर फेंकने के साथ खंडित कर दिया। इसकी जानकारी श्रद्धालुजनों को हुई तो उन्होंने रोष व्यक्त किया। पुलिस ने सिर्फ मूूर्तियों का रखवाकर इतिश्री कर ली। जबकि ऐसी हरकत करने वाले का पता लगाने का कोईप्रयास नहीं किया। थाना खैरगढ़ में पथवारी माता मंदिर है। मंदिर से गांव नगला हिम्मत के साथ आस-पास के ग्रामीणों की आस्था जुड़ी है। मंदिर का गेट बंद होने के बाद भी बुधवार की रात्रि किसी सिरफिरे ने प्राचीन पथवारी माता के पत्थरों की मूर्तियों को किसी ने इधर-उधर फेंक दिया। इसके कारण कई मूर्तियां खंडित तक हो गई। घटना की जानकारी सुबह मंदिर पूजा करने पहुंचे पुजारी को हुई तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने घटना से थाना पुलिस को अवगत कराया। श्रद्धालुजनों के गुस्सा को ध्यान में रखते हुए थाना पुलिस ने मूर्तियों को एक स्थान पर रखवा दिया। जबकि खंडित मूर्तियों को मंगाने या फिर इस हरकत को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दिया। पुलिस के इस रवैये से श्रद्धालुजनों में काफी गुस्सा है। ग्रामीणों की मानें तो उक्त स्थान पर एक मोबाइल फोन भी मिला था। पुलिस चाहती तो उसके माध्यम से घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंच सकती थी। लेकिन पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया। श्रद्धालुजनों ने ऐसी हरकत करने वाले का पता करके सख्त कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में दुर्गेश कुमार, रामनरेश, रामलखन, सर्वेश कुमार के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण शा िमल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें