शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव में कुकर्म के शिकार चार साल के बालक की उपचार के दौरान शनिवार देर रात को मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। वहीं मामले में आरोपी किशोर को देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार का कहना है कि बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई है। आरोपी किशोर को गिरफ्तार रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शनिवार को थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालक के साथ गांव के ही किशोर ने जंगल में ले जाकर कुकर्म किया था।