फिरोजाबाद। थाना टूंडला के अलीनगर कैंजरा में आशा के परिजनों के साथ मारपीट की। मारपीट किए जाने के दौरान कुछ लोग हाथ में तमंचा लहराते दिखाई दे रहे हैं। इस झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बायरल हो गया। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध एफ आईआर दर्ज कर कार्रवाई की है।
थाना टूंडला के अलीनगर कैंजरा निवासी कैलाशचंद्र पुत्र श्याम सिंह ने थाना टूंडला पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मेरे छोटे बेटे सिंटू की पत्नी अस्पताल में आशा का काम करती है। गांव के निवासी परिवार के दो लड़के गत दिनों दिल्ली से घर वापस आए थे। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी थी। इसी बात को लेकर विपक्षी रंजिश मानने लगे थे। एक दिन सिंटू की पत्नी को रास्ते में गाली गलौज की। पौत्र रोहित ने विपक्षियों के घर जाकर घटना के बारे में पूछताछ की तो गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट करने पर उतारू हो गए। 29 मई की रात्रि को आठ बजे करीब विपक्षी लाठी डंडों के साथ घर पर आ धमके। इस दौरान गाली गलौज करने के साथ मारपीट भी करनी शुरू कर दी।
कुछ लोगों के हाथ में पिस्टल के ही साथ तमंचा लहराते साफ दिखाई दे रहे थे।पीड़ित ने कहा कि घटना की सूचना राजा का ताल पुलिस चौकी पर दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। थाना पुलिस ने मारपीट एवं हथियार लहराने के मामले में शांतिभंग की कार्रवाई की है। इधर इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर भी बायरल हो रहा है। इसमें दो युवकों के हाथों में असलाह साफ दिखाई दे रहे है।