फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला सोंठ निवासी महिला की संदिग्ध परस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी(फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नगला सोंठ में मंगलवार शाम महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नारखी के नगला सोंठ निवासी कंचन (20) पत्नी रामू की विगत कुछ समय से तबियत खराब चल रही थी। मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में कंचन की मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला की तबियत खराब चल रही थी। थाना प्रभारी नारखी विनोद कुमार ने कहा महिला की मौत बीमारी के चलते हुई है। कंचन का मायका जिला आजमगढ़ में है। मायके पक्ष के लोग यदि कोई तहरीर देंगे तो मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मायकापक्ष के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें