फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसा के घर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना फरिहा के जमालपुर में अपने मौसा के घर आए युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ निवासी रोनू (25) पुत्र कालीचरण विगत काफी समय से अपनी ननिहाल नगला रड़उआ मैनपुरी रहता था। बुधवार सुबह वह अपनी ननिहाल से थाना फरिहा के गांव जमालपुर स्थित अपने मौसा चंदन के घर आ गया।
विज्ञापन

बुधवार रात उसने मौसा के घर के बाहर खड़े पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह जगार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर एसएचओ फरिहा सुनील कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक फरिहा सुनील कुमार का कहना है कि युवक ने मौसा चंदन सिंह के घर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। यदि कोई तहरीर देगा तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें