फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरतरा में फायरिंग के मामले में आठ के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बरतरा में चार दिन पूर्व फायरिंग की घटना में घायल दुष्यंत सिंह के पिता राजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आठ के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थाना नारखी के बरतरा निवासी दुष्यंत सिंह, विष्णु प्रताप सिंह पुत्र राजेंद्र पाल सिंह और विक्रम पुत्र अमर सिंह विगत 30 मार्च को खेत में बेझर को एकत्रित कर रहे थे। तभी शैलेंद्र प्रताप पक्ष के लोग मैक्स गाड़ी में सवार होकर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान गोली लगने से दुष्यंत घायल हो गया। दुष्यंत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। मामले में दुष्यंत के पिता राजेंद्र सिंह की तहरीर पर बरतरा निवासी शैलेंद्र प्रताप, राहुल उर्फ दीपा, पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू, रामपाल उर्फ रानू, सोनपाल उर्फ सोनू, सत्यवीर उर्फ संजू, महेश पाल निवासीगण बरतरा, धारा सिंह निवासी नगला धीर के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें