फिरोजाबाद। लॉकडाउन के समय बिना बजह घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने शनिवार को 59 बैरियरों पर चेकिंग के दौरान 453 वाहनों के चालान काटे। दस हजार रुपये शमन शुल्क भी वसूला गया। साथ ही चार वाहन सीज किए।
जिले की सीमाओं को सील करने के साथ ही सघन चेकिंग की जा रही है। धारा 144 का उल्लंघन करने के कारण ही विभिन्न थानों में 13 मुकदमें दर्ज किए गए। 37 को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की गई। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने आमजन से कहा 21 दिन के लॉकडाउन का वह खुद ही पालन करें।
सुबह सात बजे से 11 बजे के बीच ही राशन सामग्री, दवाएं, सब्जियों की खरीदारी करने के लिए निकलें। ताकि इस तरह की कार्रवाई करने के लिए पुलिस को बाध्य नहीं होना पड़े। उन्होंने बैरियरों पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी कहा है कि वह बिना वजह किसी को परेशान नहीं करें।