फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2848 लीटर सरसों के तेल को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाया। मक्खनपुर हाइवे से खाद्य विभाग की टीम ने एक मेटाडोर वाहन से 2848 लीटर सरसों तेल को सीज कर दिया। अन्य स्थानों से भी नमूने संकलित किए गए।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने मक्खनपुर हाइवे पर फिरोजाबाद से शिकोहाबाद जा रहे मेटाडोर को रुकवाया। इसमें सरसों के तेल के ड्रम भरे हुए थे। जांच में संदिग्ध पाए जाने पर ड्राइवर से पूछताछ कि तो बताया कि यह सरसों का तेल आसफाबाद निवासी चंदन खां के यहां से लाया गया है। जो शिकोहाबाद तक जाएगा। टीम ने नमूना लेकर 2848 लीटर तेल सीज कर दिया।
वहीं दूसरी टीम ने गागई मक्खनपुर में मिलावटी दूध बनाए जाने की शिकायत पर छापा मारा। मिलावट का सामान तो नहीं मिला। लेकिन बिना पंजीकरण के यूनिट चलाई जा रही थी। वहीं आपूर्ति देव चिलिंग सेंटर पर की जा रही थी। दोनों संग्रह केंद्रों के संचालकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही टीम ने शिकोहाबाद, मक्खनपुर से मिश्रित दूध, छैना और मिल्क केक के नमूने संकलित किए। यह कार्रवाई जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के निर्देशन में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें