टूंडला (फिरोजाबाद)। गृह कलह में एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। महिला एक दिन पूर्व ही मायके से ससुराल पहुंची थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टूंडला थाना क्षेत्र के लाइनपार स्थित गांव नगला शीतल निवासी रवि कुमार वाल्मीकि दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी 31 वर्षीय पत्नी प्रीती मंगलवार सुबह कमरे में पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे पर लटकी मिली थी। सास माया देवी ने बताया कि मृतका के तीन बच्चे सूरज (10), सात वर्षीय परी (7) और रोहन (4) है। महिला चार दिन पूर्व टूंडला रेलवे कॉलोनी स्थित मायके गई थी। सोमवार को ही ससुराल लौटी थी। चार्ज थाना प्रभारी प्रभाकर सागर का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।