फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तिगत आईडी पर आरक्षित टिकट बना रहे दो युवक पकडे़

विज्ञापन
फर्जी आईडी पर आरक्षण टिकट बनाने वाले आरोपियों के साथ आरपीएफ प्रभारी टीम के साथ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आरपीएफ एवं रेलवे सतर्कता विभाग की टीम ने व्यक्तिगत आईडी पर रेल की आरक्षित टिकटों का धंधा कर रहे दो लोगों को आसफाबाद क्षेत्र में छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ की टीम ने दोनों के कब्जे से एक लाख की धनराशि के आरक्षित श्रेणी के टिकट, नगदी एवं कंप्यूटर व प्रिंटर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ को थाना रसूलपुर क्षेत्रांर्गत व्यक्तिगत पहचान पत्र पर रेल यात्रियों की आरक्षित टिकट बनाने व बिक्री की किए जाने सूचना मिली थीं। टूंडला में तैनात सीआईबी राजाराम मीणा, स्थानीय आरपीएफ प्रभारी बीएन द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गा मंदिर वाली गली निवासी आशीष कुमार पुत्र विवेक कुमार एवं अमित कुमार पुत्र रामखिलाड़ी निवासी लालपुर आसफाबाद रोड को पकड़ लिया था।
दोनों को कई माह से व्यक्तिगत पहचान पत्र पर रेलवे की आरक्षित टिकट बना कर यात्रियों को बेचने का काम कर रहे थे। मौके पर दोनों से तीन हजार रुपये की नगदी, लगभग एक लाख रुपये के आरक्षित श्रेणी के रेल टिकट, कंप्यूटर एवं प्रिंटर आदि सामान बरामद किया है। आरपीएफ ने दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान एएसआई अजयपाल, बलवीर सिंह विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें