फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीओ संचालक के खिलाफ नहीं दर्ज किया मामला, थाने पहुंची महिलाएं

विज्ञापन
एनजीओ संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना उत्तर पहुंची केंद्र संचालिका महिलाएं व युवत? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेहंदी, सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर लाखों रुपया प्रशिक्षणार्थियों से वसूलने वाले एनजीओ संचालक के खिलाफ तहरीर देने के बाद पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। रविवार को थाने पहुंची महिलाओं का आरोप था कि थाना पुलिस हमारी नहीं सुन रही है। रविवार को थाना उत्तर पहुंची महिला नीतू दीक्षित, नीता तिवारी, प्रेमा देवी, कुसुम देवी का आरोप है सार्थक सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महिलाओं के प्रशिक्षण देने को फिरोजाबाद शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए थे। फिरोजाबाद जिले के साथ ही आगरा-हाथरस तक में केंद्रों का संचालन संस्था की ओर से किया जा रहा है। महिलाओं की मानें तो एक सेंटर पर बेटियों को सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी के साथ बुनाई प्रशिक्षण देने का प्रावधान है। हर केंद्र पर 20 प्रशिक्षार्थी को रखना था। प्रशिक्षण लेने वालों से 800 रुपया दो किस्तों में जमा कराना था। तीन माह बाद दो हजार रुपया वापस प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को मिलना था।
विज्ञापन

केंद्र संचालिका को 2300 और दूसरे माह में 2800 रुपया देने का प्रावधान था। महिलाओं ने कहा कि सैकड़ों केंद्रों से 16-16 हजार रुपया जमा कराए गए परंतु पैसा वापसी का नंबर आया तो संस्था के संचालकों ने चुप्पी साध ली। इस संस्था से जुड़े प्रशिक्षण केंद्र करबला, रेहना, गंगा रिसोर्ट के पास, किशन नगर, द्वारिकापुरी के साथ करीब सौ से अधिक केंद्र हैं। लाखों रुपया एनजीओ ने जमा कराया है। लेकिन कोई पैसा वापस नहीं किया। पीड़िताओं ने कहा कि एक व्यक्ति को शनिवार को थाना पुलिस को सौंपा था। पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की। भीकनपुर निवासी नीरज देवी, विनीता देवी, रश्मि, तान्या, सविता, बड़ा मिर्जा का नगला निवासी मीनू, सचिना दिवाकर, आगरा के कुबेरपुर निवासी वीरवती, किशननगर के साथ काफी महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें