फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस स्टाफ को ट्रैक्टर ने रौंदा, कर्मचारियों ने ठप की एंबुलेंस सेवा

विज्ञापन
महीपाल सिंह - मृतक ईएमटी का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना फरिहा में होटल में खाना खाने के दौरान एंबुलेंस पर प्राथमिक उपचार करने वाले कर्मचारी (ईएमटी) की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मंगलवार देर रात मौत हो गई। एंबुलेंस कर्मचारी की मौत के बाद 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को 108 एंबुलेंस चालकों ने एंबुलेंस संचालन व्यवस्था को ठप रखा।
विज्ञापन

इटावा जसवंतनगर के बिहारीभटपुरा निवासी महीपाल सिंह (28) पुत्र अटल सिंह 108 एंबुलेंस में ईएमटी के पद पर तैनात था। मंगलवार रात को कसबा फरिहा स्थित अंबे होटल पर साथी संदीप, शोभित, कुशलपाल के साथ खाना खा रहे थे। इस दौरान ईंटों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर होटल की ओर बढ़ गया था। ट्रैक्टर की चपेट में आने से महीपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई। इसके कारण होटल पर अफरा-तफरी मच गई। थाना पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई।
जिले से एंबुलेंस चालक पहुंचे और उसके शव को अस्पताल ले आए। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे में जब महीपाल की मौत की जानकारी होते ही एंबुलेंस चालकों में आक्रोश फैल गया। इधर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक की गिरफ्तारी किए जाने का प्रयास किए जा रहे हैं। एसएचओ जेपी सिंहने कहा कि शीघ्र ही चालक को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गुस्साए एंबुलेंस चालकों ने 108 एंबुलेंस सेवा को ठप कर दिया। 108 एंबुलेंस के लिए लखनऊ से आने वाली कॉल को रिसीव तो किया लेकिन सेवाएं नहीं दी। एंबुलेंस चालकों ने कह दिया कि हड़ताल पर हैं। 108 एंबुलेंस के लिए बुधवार को सुबह से करीब 40 कॉल आईं। जिले भर की गाड़ी प्वाइंट से हटाकर जिला अस्पताल में खड़ी कर दी। कंपनी के एचआर हेड सुधीर मिश्रा लखनऊ से दोपहर बाद यहां पहुंचे।
उनके साथ रीजनल मैनेजर मनोज यादव, जिला प्रभारी जयपाल सिंह व सुपरवाइजर प्रशांत गुप्ता मौजूद रहे। एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा की उपस्थिति में बात होने के साथ पीड़ित परिवार को दस लाख बीमा सहित अन्य मदद करने का भरोसा दिया। 30 हजार की नकदी तुरंत दी। इसके साथ सुबह से चल रही हड़ताल शाम चार बजे समाप्त हो गई। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने कहा कि एंबुलेंस चालकों की हड़ताल समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें