फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पर शुल्क लेकर रास्ता बंद कराने का आरोप

विज्ञापन
शिकोहाबाद वाल्मीकि बस्ती की महिलाएं और पुरुष थाने का घिराव करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगला किला वाल्मीकि बस्ती के 50 से अधिक महिला-पुरुष सभासद देव यादव के नेतृत्व में मंगलवार सुबह एकत्रित होकर तहसील पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी लोगों ने थाने का घिराव किया। थाना परिसर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोग चौकी प्रभारी पर सुविधा शुल्क लेकर आम रास्ता को बंद कराने का आरोप लगा रहे थे। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचते ही सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपनी मौजूदगी में रास्ते में लगी दीवार को हटवाया।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती के लगभग 20 वर्षों से बसी हुई है। यहां के लोगों के लिए रास्ता निकलने के लिए नौ फुट की गली है। इस गली में नगर पालिका ने पाइप लाइन भी डलवा दी है। लोगों का इसी गली से आना-जाना होता है। आरोप है कि सोमवार की शाम चार बजे चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और खड़े होकर आम रास्ते में दीवार लगवा कर टीनशेड डलवा दी।
इससे बस्ती के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मंगलवार सुबह वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर पालिका के कार्य बहिष्कार कर तहसील तिराहे पर डिप्टी सिंह वाल्मीकि और सभासद देव यादव के नेतृत्व में एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद थाने का घिराव किया। यहां पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सीओ अजय कुमार सिंह और एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल भी मौजूद रहे। एसडीएम और सीओ ने अपने सामने ही अवैध रूप से लगाई गई दीवार को हटवा कर मामला शांत कराया।
सभासद पर भड़के चौकी प्रभारी
वार्ड संख्या एक के सभासद नीरज यादव ने आरोप लगाया कि जब उसने रास्ते पर दीवार लगवाने का विरोध किया तो चौकी प्रभारी भड़क गए। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने शिकायत करने गए लोगों से कहा कि सभासद की तो मैं बारात निकालूंगा। आरोप यह भी है कि दूसरे पक्ष से सभासद के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र भी चौकी प्रभारी ने लिया है। सभासदों में आक्रोश है। वाल्मीकि समाज के साथ ही सभासद भी एकत्रित होकर थाना पहुंचे और चौकी प्रभारी को हटाये जाने की मांग करने लगे। इस अवसर पर नीरज, देव यादव, सभासद प्रतिनिधि रॉकी, नरेंद्र, अरविंद, विजय बहादुर राठौर, शैलेंद्र दिवाकर, सभासद सलीम, सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें