फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर और कानपुर इलेविन की टीमों ने जीते मैच

विज्ञापन
ओमग्लास स्टेडियम पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पद्मभूषण पं. बनारसीदास चतुर्वेदी व सुबोधचंद्र चतुर्वेदी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दिल्ली एनसीआर और कानपुर इलेविन की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

ओम ग्लास स्टेडियम पर पहली पारी का मैच फिरोजाबाद फाइटर्स और कानपुर इलेविन के बीच खेला गया। फिरोजाबाद इलेविन ने सात विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 113 रन बनाए। कानपुर इलेविन ने एक विकेट के नुकसान पर 14.1 ओवर में लक्ष्य को पूरा लिया और 114 रन बनाकर मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच कानपुर इलेविन के मनीष को मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अतुल चतुर्वेदी ने प्रदान किया। दूसरी पारी का मैच श्रीजी क्लब मथुरा और देहली एनसीआर के बीच खेला गया। श्रीजी क्लब मथुरा ने 17 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 111 रन बनाए। देहली एनसीआर की टीम ने 13 ओवर पांच बॉल में ही चार विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली एनसीआर की टीम छह विकेट से मैच जीत गई।
विज्ञापन

दूसरे मैच का मैन ऑफ द मैच प्रबल चतुर्वेदी को मुख्य अतिथि भोजदत्त अग्रवाल व प्रदीप मित्तल पम्मी ने प्रदान किया। अंपायर पवन यादव, सतीश पांडे व स्कोरर एसके सिंह रहे। कामेंट्री अफजाल भाई ने की। चेयरमैन सुदीप चतुर्वेदी टुन्नू, कन्वीनर अभिनव चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी नीलमणि, संरक्षक अशोक चतुर्वेदी, केके चतुर्वेदी हरीश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, सुशांत चतुर्वेदी, हरीश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें