फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा

Sun, 23 Aug 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच शनिवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा द्वारा गठित टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। चीनी के अवैध भंडारण, जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ विक्रेताओं को सतर्क किया।
विज्ञापन


इसी अभियान के तहत एसडीएम शिकोहाबाद ने तहसील क्षेत्र स्थित मनीष ट्रेडर्स के गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोदाम में कुल 255 क्विंटल चीनी का भंडारण पाया गया। व्यापारी द्वारा प्रस्तुत कागजातों के पड़ताल में सामने आया कि उक्त चीनी सितारगंज (उत्तराखंड) स्थित चीनी मिल से वैध रूप से क्रय कर लाई गई थी। एसडीएम की गहन जांच-पड़ताल और स्टॉक रजिस्टर के मिलान में मौके पर कोई अनियमितता या विसंगति नहीं पाई गई। दूसरी ओर, प्रशासन की अलग-अलग टीमों द्वारा फिरोजाबाद शहर व आसपास के क्षेत्रों में संचालित विभिन्न थोक चीनी विक्रेताओं के गोदामों पर भी छापेमारी की गई। टीमों ने गोदामों में रखी चीनी की बोरियों का सत्यापन करने के साथ-साथ शासन के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज स्टॉक डिटेल्स से उनका मिलान कराया। एडीएम वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल के अनुसार, सभी प्रमुख व्यापारियों का ऑनलाइन पोर्टल अपडेशन दुरुस्त मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें