आज गांव भरतपुरा में एक अस्थायी गोशाला का निरीक्षण डॉ. एसके.मलिक पशुपालन विभाग निदेशक और जेल अधीक्
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला कारागार के बंदियों के द्वारा तैयार किए गए 50 गायों के कोट को जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने गांव भरतपुरा में स्थित गौशाला में प्रदान किए। ताकि गायों को सर्दी से बचाव किया जा सके।
जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने 50 गायों के कोट लखनऊ से आए पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. एसआर मलिक एवं जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभंजन शुक्ला की मौजूदगी में प्रदान किए गए। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि गायों के लिए गरम कोट तीन लेयर में बनाए गए हैं। ऊपर एवं नीचे की लेयर टाट की तथा बीच में कंबल की है।
उन्होंने कहा कि टाट जेल में आने वाले राशन सामग्री से बचे थे। जबकि कंबल बंदियों के पुराने हो जाने के कारण उनका उपयोग किया है। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया कि गायों के कोट आजीवन कारावास की सजा काट रहे मनोज कटारा ने तैयार किए हैं। बंदी लोकेंद्र एवं देशराज ने भी सहयोग किया है।