कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में आज शनिवार को पांचों विधानसभा क्षेत्र सिरसागंज, शिकोहाबाद, जसराना, फिरोजाबाद, टूंडला की मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो जायेगा। गेट से लेकर अंदर तक बेरीकेडिंग की गई है।
शिकोहाबाद के मंडी स्थल पर कब-कब हुई मतगणना
शिकोहाबाद में मंडी स्थल निर्माण से पहले मतगणना नगर के पाली इंटर कालेज में हुआ करती थी। लेकिन नवीन मंडी स्थल बनने के बाद पहली मतगणना 2002 में विधानसभा चुनाव की हुई। जिसमें शिकोहाबाद विधानसभा से
सपा प्रत्याशी हरिओम यादव, जसराना से रामवीर सिंह यादव एवं फिरोजाबाद से अजीम भाई, टूंडला से मोहनदेव शंखवार (चारों सपा), उसके बाद 2004 में लोकसभा चुनाव की दो बार मतगणना हुई, जिसमें मैनपुरी लोकसभा
चुनाव में पहले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जीतने के बाद सीट खाली करने पर धर्मेद्र यादव के सांसद बनने के दौरान जसराना विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना शिकोहाबाद में संपन्न हुई थी। इसके बाद 2007 में
विधानसभा चुनाव में शिकोहाबाद से अशोक यादव, जसराना से रामप्रकाश यादव (दोनों निर्दलीय), फिरोजाबाद से नसीरूद्दीन सिद्दकी बसपा एवं टूंडला से राकेश बाबू बसपा विधायक चुने गये। 2009 में लोकसभा चुनाव
की दो बार मतगणना हुई। जिसमें पहले अखिलेश यादव सांसद चुने गये। उसके बाद हुए उपचुनाव में डिंपल यादव को हराकर राजबब्बर सांसद चुने गये। 2012में विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर सपा, एक भाजपा और एक बसपा
विजयी हुई। जिसमें नवसृजित सिरसागंज विधानसभा से हरिओम यादव, शिकोहाबाद से ओमप्रकाश वर्मा, जसराना से रामवीर सिंह यादव, फिरोजाबाद से मनीष असीजा भाजपा एवं टूंडला से राकेश बाबू बसपा विजयी हुए। 2014
के लोकसभा चुनाव में अक्षय यादव ने भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को हराकर विजय प्राप्त की। इस प्रकार 2002 के विधानसभा चुनाव में जनपद से सपा की चार सीटें आने पर और तथा 2012 के चुनाव में सपा की तीन सीटें आने
पर प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी।जबकि 2007 के चुनाव में दो बसपा एवं दो निर्दलीय जीतने पर प्रदेश में बसपा की सरकार बनी थी। अब देखना है कि 11 फरवरी को मतदान के बाद जनपद के मतदाता किसे चुनते हैं? जिसका
परिणाम आज 11 मार्च को दोपहर बाद तक पता चल जायेगा।