फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निगम ने किए लाखों खर्च पर जलभराव से नहीं मिली राहत

Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आसफाबाद बिजलीघर के समीप सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या का निदान नगर निगम कई वर्ष बीतने के बाद नहीं कर सकी। जल निकासी करने के लिए लाखों खर्च कर दिए गए, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा। आसफाबाद बिजलीघर के पास बारिश के दिनों में ही जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी होती है। जनता का कहना है जलभराव की समस्या का स्थाई निदान होना चाहिए।
विज्ञापन






वीवीआईपी के आने पर लगा दिया जाता है टेंट
जिले में मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अथवा किसी वीवीआईपी के आने पर नगर निगम के अधिकारी किसी की नजर जलभराव पर नहीं पड़ जाए इस लिहाज से टेंट लगाकर ढकवा देते हैं। स्थाई निदान कराने की कोई प्लानिंग नहीं की।



वर्षों से बंद पड़ा है रास्ता
-सर्विस रोड पर जलभराव होने के कारण निकलने का रास्ता वर्षों से बंद पड़ा है। वहीं मच्छरों का प्रकोप इतना रहता है कि रात्रि को चैन की नींद नहीं सो पाते है। जलनिकासी का ठोस इंतजाम होना चाहिए। ताकि राहत मिल सके। - अमर सिंह शांतिनगर आसफाबाद
विज्ञापन



-नालियों का बदबूदार पानी सर्विस रोड के साथ-साथ बिजली घर के अंदर तक भर जाता है। कई बार नगर निगम को पत्र सौंपे गए। लेकिन सुधार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। पानी निकासी को ट्राली लगा दी है उससे ही थोड़ा बहुत पानी निकल पाता है। समाधान स्थाई होना चाहिए। - राकेश कुमार शांतिनगर आसफाबाद




-आसफाबाद सर्विस रोड के जलभराव के स्थाई समाधान को डीपबोर वाला वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं वाटर पंपिंग स्टेशन की स्थापना की प्लानिंग की गई है। राज्य वित्त से धनराशि आते ही इस पर काम प्रारंभ कराया जाएगा। ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सके। - रामबाबू राजपूत महाप्रबंधक जलकल नगर निगम फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें