फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निगम कार्यकारिणी की बैठक 28 को, छह नए सदस्य होंगे शामिल

Fri, 23 Jan 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव 28 जनवरी को होगा। कार्यकारिणी चुनाव के लिए पार्षदों द्वारा कई दिन से लामबंदी की जा रही थी। अपर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह की ओर से कार्यकारिणी चुनाव संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी में उप सभापति एवं छह अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव 28 जनवरी को कराया जाएगा। निगम के जीवाराम हॉल में कार्यकारिणी बैठक होगी। अपर नगर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक चुनाव के लिए 28 जनवरी को 11 बजे 12 सदस्यीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में निगम कार्यकारिणी में शामिल अजय कुमार गुप्ता, विजय शर्मा,सतेद्र कुमार, सुनील राठौर ,प्रमोद राजौरिया के अलावा इमरान मंसूरी के स्थान पर नए सदस्यों का चयन होगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि निगम पार्षदों द्वारा कार्यकारिणी चुनाव के लिए कई दिनों से मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें