फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बनाया फ्लू कार्नर और अलग से दो वार्ड

विज्ञापन
जिला अस्पताल फ्लू वार्ड में भर्ती मराजों को देखता स्टाफ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार से कई नई व्यवस्थाएं की गईं। सर्दी, जुकाम सहित कोरोना जैसे लक्षणों से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए फ्लू कॉर्नर तैयार किया है। यह 24 घंटे खुला रहेगा और चिकित्सक भी मिलेंगे। दो वार्ड अलग से तैयार किए हैं।
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम या सांस फूलने या कोरोना होने की आशंका वो मरीज मेडिकल कॉलेज में बनाए गए फ्लू कॉर्नर में जांच करा सकते हैं। यहां मरीज के शरीर का तापमान देखगा जाएगा। अन्य जांचे भी होंगी। शासन से आदेश आने के बाद फ्लू कॉर्नर मेडिकल कॉलेज के कमरा नंबर 35 में शुरू कर दिया है। चिकित्सकों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है।
न होगा रजिस्ट्रेशन न लाइन में लगना होगा
फ्लू कॉर्नर में आने वाले मरीज को रजिस्ट्रेशन कराना नहीं पड़ेगा। न ही किसी को लाइन में लगना होगा। मरीज सीधे फ्लू कॉर्नर ओपीडी में जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन का पर्चा अलग से बनाया है। यहां दवाएं भी बिना लाइन में लगे दी जाएंगी।
विज्ञापन

10-10 पलंग के दो अतिरिक्त वार्ड तैयार
अस्पताल में 10-10 पलंग के दो फ्लू वार्ड तैयार किए हैं। फ्लू ओपीडी से रेफर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। वार्ड नंबर दो और तीन के पीछे अलग से वार्ड तैयार किया है।
सैनिटाइजर से हाथ साफ करेंगे मरीज
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि वार्डों में सैनिटाइजर रखवाए जा रहे हैं। इससे स्टाफ के हाथ साफ कराए जाएंगे। वार्ड में आने वाले मरीजों के भी हाथ भी साफ कराए जाएंगे। हर दो घंटे बाद वार्ड में सफाई कराई जाएगी। एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार रोका जाएगा।
त्वचा रोग की ओपीडी दूसरी जगह शिफ्ट
त्वचा रोग की ओपीडी में सर्वाधिक भीड़ लगती है। यह कोरोना वार्ड के पास थी। अब इसे बाल रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है।
शिक्षक में नहीं मिले कोरोना के लक्षण
कोरोना से पीड़ित बताकर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने वाले शिक्षक की रिपोर्ट आ गई है। शिक्षक में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इसलिए मरीज को छुट्टी दे दी गई है। शिक्षक दो दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती हुआ था।
न्यायालय में आवश्यक प्रकरणों की ही सुनवाई
फिरोजाबाद। कोरोना के चलते मंगलवार को जनपद न्यायालय प्रांगण में सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। न्यायालय के दो गेटों को जरूरत पड़ने पर ही खोला गया। अधिकांश न्यायालयों से 21 मार्च के बाद की तारीख दी गई। मंगलवार सुबह से बंदियों, अफसरों के आने वाले गेटों को प्रवेश के समय खोला गया, इसके बाद बंद कर दिए। एआरटीओ कार्यालय वाले गेट से न्यायालय के प्रांगण में प्रवेश दिया। सघन तलाशी की जा रही थी। जिला जज संजीव फौजदार ने कहा कि आवश्यक प्रकरणों को छोड़कर सभी न्यायालयों में 21 मार्च तक कार्य स्थगित रखा है।
व्यापारियों ने कराया हवन-यज्ञ
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा हवन कराया गया। आयोजन गल्ला मंडी स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर किया। व्यापारियों ने सामूहिक रूप से इसमें भाग लिया और आहुति दी। व्यापारियों ने भगवान से कोरोना वायरस को समाप्त करने के लिए प्रार्थना की। पंकज गुप्ता, अमित गुप्ता, विवेक गुप्ता, वेंकट गुप्ता, जग्गी भाई, प्रदीप झा, मनोज राजोरिया, घनश्याम गुप्ता, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विकास भवन में फिनाइल का छिड़काव
विकास भवन के सभी कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया। पुरानी फाइलों व अलमारियों को भी खाली कराने के उपरांत सफाई कराई। विशेष अभियान के दौरान पूरे विकास भवन में एंटी लार्वा रसायनों का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें