फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 एंटीजन किट की जांच सिर्फ एक मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के राहत की बात कहें या फिर स्वास्थ्य विभाग की गलत रणनीति। एंटीजन जांच में कोरोना के मरीज न के बराबर ही दिख रहे हैं। जबकि लैब में कराई जा रही जांच में हर रोज बड़ी संख्या में मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। अभी तक 700 एंटीजन किटों से जांच हो चुकी है। सिर्फ एक मरीज में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टी स्वास्थ्य विभाग ने की है। एंटीजन किट में सैंपल लेने के आधा घंटे बाद रिपोर्ट बता दी जाती है।
विज्ञापन

जबकि सैंपल लेकर लैब में भेजने पर तीन से चार दिन भी लग जाते हैं। जनपद में एक हजार एंटीजन किट आई थी। इन किटों से स्वास्थ्य केंद्र और मोबाइल टीमों के माध्यम से लोगों की कोरोना जांच कराई थी। अभी तक 700 एंटीजन किट से जांच की जा चुकी है। सिर्फ एक मरीज में ही कोरोना संक्रमण एंटीजन किट देखने को मिला। वह मरीज तिलक नगर इलाके में रविवार को जांच में पॉजिटिव पाया गया था।
लैब रिपोर्ट में पिछले दस दिन में 70 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। चिंता कि बात है कि लैब रिपोर्ट में कोरोना के मरीज हर रोज निकल रहे हैं। या तो स्वास्थ्य विभाग एंटीजन किट से उन इलाकों में जांच कर रहा है, जहां संक्रमण की संभावनाएं कम हैं। या सुहागनगरी कोरोना मुक्त के मुहाने पर आ गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एंटीजन किट से तुरंत रिजल्ट देखने को मिल जाता है। मोबाइल टीम, स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की जांच एंटीजन किट से करा रहे हैं। लगभग 700 एंटीजन किट इस्तेमाल हो चुकी हैं। उनमें एक ही मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें