पुलिस लाइन में कैंप के दौरान कोरोना वैक्सीन लगवाते एसपी सिटी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जनपद में शुक्रवार को 859 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया। पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम के कर्मचारी भी टीकाकरण में शामिल हुए। साथ ही छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने भी टीका लगवाया।
पालीवाल हॉल को टीकाकरण केंद्र बनवाया गया। यहां पर तीन टीमों ने नगर निगम के कर्मचारियों को टीका लगाया। स्वास्थ्य विभाग ने 375 का लक्ष्य दिया था। किंतु 182 कर्मी ही टीका लगवाने के लिए पहुंचे। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में अलग से कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 439 के सापेक्ष 131 पुलिसकर्मी शामिल हुए। एसपी ग्रामीण और एसपी सिटी ने भी टीका लगवाया। एमसी अग्रवाल हॉस्पिटल में प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। 238 के सापेक्ष 169 लोग उपस्थित हुए। संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में 113 के सापेक्ष 40 ने ही टीका लगवाया। सीएचसी दीदामई, सीएचसी खैरगढ़, सीएचसी सिरसागंज और सीएचसी रामनगर पर भी अन्य लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
पुलिस को लगा कोरोना वैक्सीन से डर
कोरोना कॉल में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी वैक्सीन से पहले दिन डर गए। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए पुलिस लाइन में ही टीकाकरण का इंतजाम किया था। इसके लिए पांच टीमें भी लगाई गईं।