फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पांच महीने बाद सुहागनगरी में कोरोना की दस्तक, सीएमओ कार्यालय में तैनात फार्मासिस्ट संक्रमित

Thu, 13 Apr 2023 09:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी फिरोजाबाद में पांच महीने बाद कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां सीएमओ कार्यालय में तैनात फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने सभी से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पांच माह बाद फिर कोरोना सुहागनगरी में दस्तक दे चुका है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात एक फार्मासिस्ट की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण आया है। जिले में कोरोना का मरीज आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। मरीज की हालत गंभीर न होने पर उसे होम आइसोलेट कर दिया गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल बढ़ाने के बाद एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1600 सैंपल लिए गए थे। इसमें शिकोहाबाद के एटा रोड निवासी एक फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को होम आइसोलेशन कर दिया है। 

सामाजिक दूरी और मास्क का करें पालन 

सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना का एक मरीज पॉजिटिव आया है। मरीज को होम आइसोलेट कर दिया है। जांच की संख्या में इजाफा कर दिया है। बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज कोविड की जांच कराए। सामाजिक दूरी और मास्क का अनिवार्य रूप से पालन करें।

1919 लोगों की कराई गई जांच

कोरोना का एक केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सैंपलिंग की संख्या में इजाफा कर दिया। बृहस्पतिवार को जिले में 1919 लोगों की कोरोना जांच कराई। प्राइवेट चिकित्सकों ने भी एतिहात बरतना शुरू कर दी है। प्राइवेट अस्पतालों में बिना मास्क के मरीजों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें